नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार उद्धव गुट के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान पर अब महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘वे कृपया हिंदुओं का अपमान करना अब बंद करें।’
इस बाबत अब DCM फडणवीस ने कहा कि, “मेरा यह फलसफा है कि मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे हिंदुओं का अपमान करना बंद करें। आपका राम जन्मभूमि के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। उद्धव ठाकरे जी की सेना इस प्रकार से बातें करके करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का ही काम कर रही है जो कि पूरी तरह से गलत है।”
#WATCH | Mumbai: On Shiv Sena (UBT) Sanjay Raut’s statement, Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says, “It is my policy in life that I do not answer fools. But I want to ask them to stop insulting Hindus. You have no contribution to the Ram Janmbhoomi movement. They should… pic.twitter.com/bTv1mgDj44
— ANI (@ANI) January 16, 2024
क्या था संजय राउत का कहना?
जानकारी दें कि संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि, BJP का नारा था ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’। लेकिन आपको वहां जाकर देखना चाहिए कि मंदिर वास्तव में वहीं बना है या नहीं। जहां मंदिर बनाने की बात थी वहां मंदिर नहीं बना है। वहां से 4 किमी दूर एक मंदिर बना हुआ है। इसे तो कोई भी बना सकता है। लेकिन हम उस पर कोई भी चर्चा नहीं करना चाहते। वह विवादित जगह तो आज भी वैसी ही है। संजय राउत का कहना था कि BJP को इस बारे में बात करनी चाहिए।
क्या है मसला?
दरअसल आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होगी उस मौके पर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बीच राम का यह मंदिर अयोध्या में विवादित स्थल पर नहीं बल्कि वहां से चार किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है। इसलिए इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो चूका है।