Shinde-Fadnavis

Loading

मुंबई: जहां एक तरफ मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के चलते महाराष्ट्र के बीड (Beed) में आंदोलनकारी ने NCP दफ्तर और विधायकों को घरों में आग लगा दी है। वहीं बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर जिला मुख्यालय और जिले के सभी तालुका मुख्यालयों के 5 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है।   

CM शिंदे और डिप्टी CM फडणवीस की मीटिंग 
इधर सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने इस बात बीते सोमवार देर रात मीटिंग की। वहीँ इससे पहले शिंदे राज भवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करने जाते देखे गए थे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य में बीते सोमवार को इस आरक्षण को लेकर प्रदर्शन हिंसक हुए। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने यहां बीते सोमवार को बीड में दो विधायकों के घरों में आग लगा दी, वहीं शरद पवार गुट के NCP का दफ्तर भी जला दिया।

बीड में आगजनी 
मिली जाकारी केर अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बीड के माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पथवराव किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं, बीते मंगलवार देर शाम बीड में ही एक और NCP विधायक संदीप क्षीरसागर का घर भी जला दिया गया। जिसके चलते अब बीड प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

11 दिनों में 13 लोगों ने की खुदखुशी 
गौरतलब है कि मराठा आरक्षण आंदोलन इस साल अगस्त से ही चल रहा है। वहीँ इस आरक्षण की मांग को लेकर बीते 11 दिनों में 13 लोग खुदखुशी कर चुके हैं। वहीँ शासकीय बसों के नुकसान को देखते हुए 30 डिपो से इसका संचालन बंद कर दिया गया है।

विधायकों के इस्तीफे 
इधर मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच शिवसेना के 2 सांसदों और BJP के 1 विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल बीते रविवार 29 अक्टूबर को हिंगोली से सांसद हेमंत पाटिल और नासिक के सांसद हेमंत गोडसे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा भेज दिया है। गेवराई विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण पवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। वहीं आज इस बात पर भी नजर रहेगी कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अब शिंदे सरकार का क्या रुख रहता है।