raigad
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/मुंबई/रायगढ़. महाराष्ट्र (Maharashtra) में जहां इस समय मानसून (Monsoon) और मुसलाधार बारिश (Heavy Rains) अपने उफान पर है। वहीं यहां के रायगढ़ (Raigadh) जिले में देर रात भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की एक घटना सामने आई है। वहीं मलबे में 100 लोगों के फंसे होने की भी खबर आ रही है। इसके साथ ही यहां 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल मौके पर NDRF की दो टीमें तैनात है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शीघ्र ही घटनास्थल का दौरा करेंगे।

वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे रायगढ़ जिले के खालापुर के इरशालवाड़ी पहुंचे हैं। NDRS और रायगढ़ पुलिस बचाव अभियान चला रही है। मामले पर NDRF ने जानकारी दी है कि, “महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना सामने आई है। एनडीआरएफ की दो टीमों को भेजा गया है। अब तक 22 लोगों को बचाया गया है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।”  इस भयंकर भूस्खलन में कई आदिवासी लोगों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना स्थल पर करीब 30 से अधिक परिवार अब भी फंसे हुए हैं। NDRF की टीमें बचाव कार्य में जुट गई है।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बीच, IMD ने आज यानी गुरुवार को रायगढ़ के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया है। जिला प्रशासन ने लैंडस्लाइड की घटना के बाद बचाव अभियान में गैर सरकारी संगठनों से आगे आने और NDRF की सहायता करने की अपील की है।