weather alerts

Loading

महाराष्ट्र: जैसा की हम सब जानते है महाराष्ट्र (Maharashtra) से मानसून (Weather) लगभग विदा हो चुका है। हालांकि, अभी भी कई इलाकों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां देखी जा रही हैं। एक ओर जहां महाराष्ट्र की जनता अक्टूबर की गर्मी से बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। आइए जानते है मौसम विभाग ने इस बारे में क्या कहा है… 

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज कोंकण के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आपको बता दें कि सिंधुदुर्ग जिले में भारी बारिश की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि इस समय जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई और उसके आसपास मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अक्टूबर की गर्मी तेज 

जैसा की हम सब जानते है महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ गई है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। कल महाराष्ट्र में सबसे अधिक तापमान अकोला में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अब देखना यह होगा कि  क्या महाराष्ट्र में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।