PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली/मुंबई/रायगढ़. जहां महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस वक्त बारिश आफत बनकर लोगों पर बरस रही है। वहीं यहां के रायगढ़ (Raigad) जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भारी लैंडस्लाइड की घटना की जानकारी मिली है। इसमें 50 परिवार के सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया है कि 22 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि वहीं 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। इसके साथ ही अब घटनास्थल पर CM एकनाथ शिंदे भी पहुंच चुके हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर NDRF की 2 टीमों को भेजा गया है। प्रत्येक टीम में 25 सदस्य शामिल हैं।

वहीं घटना पर रायगढ़ पुलिस की जानकारी के अनुसार अब तक हमने 25 लोगों को बचाया है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हमें NDRF, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से मदद मिल रही है। 

ऐसा भी बताया जा रहा है कि इरशालवाड़ी के निचले हिस्से में बसी आदिवासी बस्ती चपेट में आई है। बताते चलें कि, यह इलाका नवी मुंबई के लिए पीने के पानी की सप्लाई करने वाले मोरबे बांध के पास चौक गांव से 6 किलोमीटर दूर एक आदिवासी इलाका है।

इसी बीच, IMD ने आज यानी गुरुवार को रायगढ़ के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया है। इसके साथ जिला प्रशासन ने भूस्खलन की घटना के बाद बचाव अभियान में गैर सरकारी संगठनों से आगे आने और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की सहायता करने की अपील की है।