Maharashtra government's big decision regarding Shiv Jayanti celebrations, 500 people allowed to attend
File Photo

    Loading

    मुंबई: भारत में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में तो कोरोना के नए वेरिएंट (Maharashtra Omicron Updates) का तांडव जारी है। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से संक्रमित आठ नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 113 पहुंच गई है। ऐसे में अगर आने वाले समय में हालात नहीं सुधरते हैं तो उद्धव सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। 

    ज्ञात हो कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन देश के 11 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में आठ नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 40 पहुंच गई है। जबकि राजधानी दिल्ली में 22 नए संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को जो आठ केस सामने आए हैं उसमें सभी पुरुषों का समावेश है। इन लोगों की उम्र 29 से 45 साल बताई जा रही है। इनके सैंपल इस महीने के पहले सप्ताह में लिए गए थे और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। 

    गौर हो कि राज्य में ओमीक्रोन के जो आठ नए मामले सामने आए हैं। उसमें चार पुणे के हैं। जिसमें दो इनके संपर्क में आए हैं, एक मरीज मुंबई और एक कल्याण का है। इन आठ लोगों में से दो लोगों को अस्पताल और छह लोगों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इन सभी ने कोरोना की वैक्सीन ली हुई है।

    वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 902 नए मामले सामने आये हैं। साथ ही 112 लोगों की जान चली गई है। सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,47,840 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 41 हजार 329 हो गया है। राज्य में 680 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।