fadnavis

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक बार फिर BJP धमाका करने जा रही है। दरअसल इस बार पूरा मामला कैबिनेट विस्तार को लेकर बताया जा रहा है। खबर है कि,  अजित पवार (Ajit Pawar) और प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) आज दिल्ली पहुच रहे हैं और वे यहां गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात कर सकते हैं।

खबर तो यह भी है कि, अजित पवार और उनके समर्थकों को मंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद अब BJP कुछ मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली पहुंच सकते हैं।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में अजित पवार गुट को सरकार में शामिल हुए 7 दिनों से से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। दरअसल सूत्रों की जानकारी के अनुसार, BJP, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP के बीच विभागों को लेकर खींचतान चल रही है। यहां तक की तीनों पार्टियों के राज्य के शीर्ष नेता पिछली 3 रात से लगातार बैठक कर रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। 

वहीं बीती रात भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच एक बैठक हुई थी। विभागों के बंटवारे के लिए यह तीसरी बैठक थी। बताया जा रहा है कि, सारा मुद्दा वित्त मंत्रालय को लेकर है। फिलहाल यह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस के पास ही है और अब ये किसके खाते में जाएगा, इसपर कोई भी सर्वसम्मति नहीं बन पाई है। वहीं NCP की ओर से लगातार वित्त, रेवेन्यू और सहकारिता विभाग अपने पास रखने पर जोर दिया जा रहा है, इन्हीं क्षेत्रों में NCP का दबदबा भी रहा है।

यह भी जानकारी दें कि, अजित गुट के सरकार में आने से शिंदे गुट पहले ही खुश नहीं था, कुछ विधायकों ने इसका विरोध जताया था। हालांकि, तब एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की ओर से सबकुछ सही होने का दावा किया गया था। लेकिन जिस तरह विभागों के बंटवारे में लगातार देरी हो रही है, उससे लोगों और सरकार में सही संदेश जाता नहीं दिख रहा है। पता हो कि, राज्य में आगामी 17 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है ऐसे में तीनों पार्टियों की कोशिश उससे पहले ही विभागों का बंटवारा करने की है।