MP Assembly Election 2023
MP Assembly Election 2023

Loading

मुंबई: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होनेवाले है। उसके कुछ महीने बाद राज्य के चुनाव होंगे। इन चुनावों के पहले राज्य में एक महत्वपूर्ण चुनाव होने वाले है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले कई दिनों से लंबित चल रहे ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Election 2023) का बिगुल बजा दिया है। प्रदेश भर में लगभग 2 हजार 359 ग्राम पंचायतों और 2 हजार 950 सदस्य पदों के चुनाव इसी महीने होंगे। 

आचार संहिता लागू

राज्य चुनाव आयुक्त यू. पी. एस. मदन ने कहा, ”संबंधित ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में आज से आचार संहिता लागू हो गई है। इस चुनाव के लिए उम्मीदवार 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर 2023 को होगी। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर 2023 अपराह्न 3 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव चिह्न उसी दिन वितरित किए जायेंगे।”

इस दिन होगी मतगणना 

उन्होंने यह भी कहा, “5 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी। लेकिन गढ़चिरौली और गोंदिया के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही रहेगा। वहां वोटों की गिनती 7 नवंबर को होगी।”

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त

जानकारी के लिए बता दें कि कई जिलों में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जबकि कुछ जगहों पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में दिवाली से पहले राज्य में होने वाले ग्रामपंचायत के चुनाव सियासत में नया मोड़ ला सकते है।