accident
File Photo

    Loading

    अलीबाग: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह अलीबाग-रेवदंडा रोड पर दो बस आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि एक रोडवेज बस मुंबई की ओर जा रही थी और इसी दौरान बागमाला गांव के पास एक निजी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। निजी बस में एक निजी कंपनी के कर्मचारी सवार थे। 

     

    पुलिस ने बताया कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 14 यात्रियों के अलावा दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अलीबाग के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।