mumbai rains
File Pic

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर मौसम (Maharashtra Weather Alert) ने करवट ली है। बताना चाहते हैं कि बंगाल की खाड़ी में कम दाब का क्षेत्र तैयार होने की वजह से अंडमान-निकोबार में चक्रवातीय तूफान आने की संभावना है। जिसका असर महाराष्ट्र में भी दिखाई पड़ेगा। यही कारण है कि मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है। साथ ही आईएमडी का कहना है कि मुंबई (Mumbai Rains), पुणे, कोंकण सहित राज्य के कई इलाकों में बेमौसम बारिश हो सकती है। 

    ज्ञात हो कि मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र के लिए अगले 12 घंटे बहुत अहम होने वाले हैं। हालांकि राज्य के कई इलाकों में तापमान गिरा हुआ है। साथ ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इन सब के बावजूद मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में मौसम सूखा रह सकता है। जबकि विदर्भ में गर्मी जारी रहने की संभावना है।

    उल्लेखनीय है कि भारत के कई राज्यों में रविवार के दिन बरसात हुई है। इसके साथ ही आईएमडी ने महाराष्ट्र के विदर्भ के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया था। विदर्भ के अन्य जिलों में भी मौसम ने करवट ली है। मुंबई की बात की जाए तो यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जबकि लगातार बढ़ रहे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मुंबई जैसा ही हाल कोंकण का भी है जहां तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 

    वहीं मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। पुणे के मौसम विभाग ने भी कोंकण और पड़ोसी राज्य गोवा के कुछ इलाकों में मंगलवार और बुधवार के दिन बारिश की संभावना जताई है। विदर्भ की बात करें तो शनिवार के मुकाबले रविवार के दिन तापमान में गिरावट देखने को मिली थी।