amruta-fadnavis
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां की साइबर पुलिस (Cyber Police) ने ठाणे से एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, उस पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) के खिलाफ सोशल मीडिया आपत्तिजनक टिप्पणी करने का बड़ा आरोप है। 

    दरअसल अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने एक फर्जी प्रोफाइल से फडणवीस की पत्नी अमृता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं महिला के खिलाफ संबंधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे आगामी 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    गौरतलब है कि, बीते 12 अगस्त को, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर अश्लील कमेंट करने वाले एक युवक को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अरेस्ट किए गए युवक का नाम अमित वायकर था।  इस पुणे की आलेफाटा पुलिस ने अरेस्ट किया था।  

    पता हो कि, देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पेशे से एक प्रोफेशनल बैंकर हैं और पैशन से सिंगर और सोशल वर्कर भी हैं।  इसके साथ ही अक्सर वे सोशल मीडिया में किए गए शिवसेना पर अपनी तीखी टिप्पणियों से भी पहचानी जाती हैं।  बता दें कि, वे अमिताभ बच्चन समेत कई बड़ी सेलिब्रिटीज के साथ अपना म्यूजिक अल्बम जारी कर चुकी हैं।