maharashtra rain
महाराष्ट्र में बारिश (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत अब आधिकांश राज्यों में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) सहित  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 

29-30 जून को भारी बारिश की संभावना 

जी हां, मानसून अब महाराष्ट्र में अब हर जगह प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही बीते 48 घंटों में मॉनसून ने भारी उपस्थिति दर्ज कराई है और कई जिलों में भारी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के बड़े राज्य जैसे मुंबई, पुणे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 29 और 30 जून को महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD की मानें तो अकेले मुंबई शहर में बीते मंगलवार तक 104 मिमी बारिश हुई और पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में 123 मिमी और 139 मिमी बारिश दर्ज हुई हुई। वहीँ इससे पहले भी इससे पहले मुंबई में हुए भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ था। जिसके बाद मुंबई में अंधेरी सबवे को ट्रैफिक के चलते बंद कर दिया था । इसके पहले IMD ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था और भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी।