Maratha-Reservation-Hunger-strike-did-not-stop-even-after-GR-came,-is-anyone's-hand-on-Jarange-Patil
मनोज जरांगे पाटिल

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra News) में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का मुद्दा पिछले कुछ महीनों से काफी गरमाया हुआ है। मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दिए गए अल्टीमेटम में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में अब मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने चेतावनी दी है कि अगर 24 दिसंबर तक आरक्षण तय नहीं हुआ तो वे मुंबई तक सीधा मार्च निकालेंगे। ऐसे में अब पुलिस प्रशासन ने जरांगे पाटिल की इस चेतावनी को काफी गंभीरता से लिया। नांदेड़ जिले की कंधार पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को नोटिस भेजा है। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से… 

इस बारे में विस्तृत जानकारी ये है कि 24 दिसंबर के बाद सीधे मुंबई आकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी मनोज जरांगे पाटिल ने दी है। ऐसे में अब संभावना है कि मराठा आरक्षण के लिए मराठा समाज 24 दिसंबर को बड़ी संख्या में मुंबई जा सकता है। इस पृष्ठभूमि में, नांदेड़ जिले की कंधार पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को नोटिस भेजा है।

पुलिस ने नोटिस देकर कहा है कि अगर मराठा नेता, कार्यकर्ता उनके पास ट्रैक्टर मांगने आएं तो वे उन्हें ट्रैक्टर न दें, या खुद ट्रैक्टर अपने साथ न ले जाएं। ये नोटिस ट्रैक्टर चालकों को इसलिए दिए गए हैं क्योंकि संभावना है कि मराठा समुदाय के लोग ग्रामीण इलाकों से ट्रैक्टर लेकर मुंबई जाएंगे। 

ऐसे में अब यह देखना होगा कि अगर 24 दिसंबर तक महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर कोई फैसला नहीं लिया तो मराठा समुदाय के लोग आगे क्या करेंगे।