Maratha bike burn
आंदोलन के दौरान बाइक जलाई

Loading

नांदेड़: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra News) में रास्ता रोको आंदोलन (Rasta Roko Andolan) किया जा रहा है। जैसा कि हम सब जानते है इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से करने का आदेश मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने मराठा समुदाय के लोगों को दिया था, लेकिन अब जरांगे के इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। दरअसल रास्ता रोको आंदोलन के दौरान एक शख्स ने आक्रामक होकर बीच रस्ते में खुदकी ही बाइक को आग लगा दी। 

नहीं माना जरांगे का आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना नांदेड़ जिले के लोंढे सांगवी है। यहां सड़क अवरुद्ध करते हुए एक प्रदर्शनकारी ने अपनी ही बाइक जला दी। इस शख्स का नाम शिवहरी लोंढे है। वह आक्रामक हो गया और उसने अपनी ही बाइक में आग लगा दी। आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी बाइक को मुख्य सड़क पर लाकर आग लगा दी। इस जलती हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

 

जरांगे ने कहा था.. 

जैसा किन हम सब जानते है जरांगे पाटिल ने सड़क जाम करते हुए प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अनुरोध किया था। 11 से 1 बजे तक ही रास्ता रोकने की बात कही थी इसके बाद फिर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, ऐसा जरांगे ने कहा था। उन्होंने कहा था कि परीक्षा को देखते हुए किस छात्र को पेपर देने में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आंदोलन में बदलाव किया गया है। लेकिन इसके बावजूद नांदेड़ में मराठा आंदोलनकारी ने अपनी बाइक जलाई।