The city's first animal electric incinerator will start in Mumbai, plans to set up an area of 2500 sq.

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। इन सब के बीच अब मुंबई में कुछ महीनों में मानसून की दस्तक होने वाली है। इससे पहले ही  बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मानसून (Monsoon)  के मद्देनजर मुंबई की 337 आवासीय इमारतों को खतरनाक के रूप में चिन्हित किया है। 

    ज्ञात हो कि बीएमसी ने कहा कि मुंबई की जिन 337 आवासीय इमारतों को खतरनाक चिन्हित किया गया है उसमें 163 पश्चिमी उपनगर, 104 पूर्वी उपनगरों में से है। साथ ही 70 इमारतें शहर में हैं। वैसे बीएमसी मानसून के दिनों में बारिश की स्थिति से बचने का हर संभव प्रयास हर साल करती है। लेकिन इन चीजों की बाद में पोल खुल जाती है। एहतियातन छोटे नालों की गंदगी निकालने और सफाई जैसे प्री-मानसून कार्य पहले ही हो चुके हैं। 

    उल्लेखनीय है कि मुंबई में मानसून के समय कई बार अधिक बारिश होने के कारण हर साल इमारत गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं। यही कारण है कि बीएमसी ने इस बार पहले ही इसे लेकर चेतावनी जारी की है।