mumbai-police
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है। फोन करने वाले ने दावा किया है कि मुंबई में कई जगह धमाके होंगे। इतना कहकर फोन करने वाले अज्ञात ने तुरंत ही कॉल डिसकनेक्ट कर दिया। 

मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया।

 जांच में जुटी मुंबई पुलिस

धमकी भरा कॉल आने की सूचना पर पुलिस ने  तुरंत जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक संदिग्ध का कुछ पता नहीं चला सका है। पुलिस कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।