मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि राज्य की जीवनरेखा कही जाने वाली एसटी (ST) का चेहरा बदलने का संकल्प लिया गया है। सोमवार को सहयाद्री गेस्ट हाउस में ई-शिवनेरी बस (E-Shivneri Buses) का शुभारंभ और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के नाम पर स्वच्छ, सुंदर बस स्टेशन अभियान की शुरुआत की गई। बताया गया कि मुंबई-ठाणे-पुणे के बीच 100 शिवनेरी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
सीएम शिंदे ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव के साथ हमारी एसटी भी अमृत महोत्सव मना रही है। समय के साथ राज्य परिवहन निगम में परिवर्तन हुआ है। इलेक्ट्रिक बस सेवा से प्रदूषण भी नहीं होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे को एसटी के सद्भावना दूत के रूप में घोषित किया गया।
स्वच्छ-सुंदर बस स्टेशन अभियान
इस अवसर पर बालासाहब ठाकरे स्वच्छ-सुंदर बस स्टेशन अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत सभी बस स्टेशन, शौचालय, बस स्टेशन परिसर और यात्री बसें साफ-सुथरी हों, एक प्रतिस्पर्धी अभियान चलाया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ बस स्टेशनों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांच्या हस्ते महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळाच्या विविध उपक्रमांचा आज शुभारंभ करण्यात आला. ई-शिवनेरी बसचे लोकार्पण करण्यात आले तर हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे यांच्या नावे स्वच्छ, सुंदर बसस्थानक अभियानाचाही शुभारंभ करण्यात आला. प्रसिद्ध मराठी… pic.twitter.com/5HM3qgBPVJ
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 1, 2023
97 फीसदी लोगों तक एसटी की पहुंच
सीएम ने कहा कि राज्य में 97 फीसदी लोगों तक एसटी पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी सराहना की कि पर्यावरण और प्रदूषण को देखते हुए एसटी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। राज्य के 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 8 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को एसटी की सभी प्रकार की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिला है। महिलाओं को सभी तरह की एसटी बसों में टिकट किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। प्रतिदिन 17 से 20 लाख महिला यात्री इसका लाभ उठा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में यात्री एसटी की ओर रुख कर रहे हैं।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळाच्या ताफ्यात ई-शिवनेरी….
महाराष्ट्रदिनी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या हस्ते ई-शिवनेरी बसचे लोकार्पण करण्यात आले.@msrtcofficial pic.twitter.com/cuMYljj7Zs
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 1, 2023
रोजाना 54 लाख यात्री
निगम के एमडी शेखर चन्ने ने कहा कि कोविड जैसे समय में भी एसटी निगम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले अप्रैल में एसटी से यात्रा करने वाले रोजाना तीन लाख यात्री थे, अब यह बढ़कर 54 लाख यात्री हो गए हैं। सद्भावना दूत मकरंद अनसपुरे ने कहा कि वह बचपन से एसटी से यात्रा करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन और बंदरगाह पराग जैन, राज्य के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।