Leopard
File Pic

    Loading

    मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक बार फिर से तेंदुए के हमले के मामले बढ़े हैं। इसके चलते अब वन क्षेत्र से लगे इलाकों में लोगों के बीच अब दहशत और खौफ्फ़ का माहौल है। इसी क्रम में बीती रात को मुंबई के गोरेगांव (Goregaon) इलाके में तेंदुए ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हालाँकि इस युवक की जान किसी तरह से बची और उसे फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दरअसल न्यूज़ एजेंसी ANI की मानें तो, मुंबई के गोरेगांव इलाके में तेंदुए के हमले में घायल होने के बाद इस 20 वर्षीय व्यक्ति को फिलहाल कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) में भर्ती करा दिया गया गया है। घटना के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था कि तभी तेंदुए ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। यह भी खबर है कि बीते 8 दिनों में इस क्षेत्र में यह तेंदुआ का पांचवां खतरनाक हमला है।

    एक दिन पहले ही आरे कॉलोनी में बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने किया था जानलेवा हमला-

    गोरेगांव: रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने का वीडियो CCTV में हुआ कैद 

    गौरतलब है कि इससे पहले बीते बुधवार की रात को गोरेगांव के आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में तेंदुए (Leopard) ने एक महिला पर हमला कर दिया था, हालांकि इस हमले में उनकी जान बच गई। वहीं प्राप्त ख़बरों के अनुसार, आरे कॉलोनी में एक तेंदुए ने अचानक ही 64 वर्षीय महिला पर उनके पीछे से घात लगाकर हमला कर दिया था । जिसमें वह घायल हो गई थी।

    हालांकि जिस वक्त महिला पर हमला हुआ, उन्होंने अपनी तेजी दिखाई और अपनी छड़ी से तेंदुए पर हमला भी किया, जिससे वो डरकर वहां से भाग कहदा हुआ। लेकिन बाद में इस पीड़ित महिला को हमले के बाद अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना पड़ा। फिलहाल तेंदुओं के इन हमलों से वन विभाग भी परेशान है और इसके लिया जरुरी प्रबंध किये जा रहे हैं।