Central Railway
Representative Photo

Loading

  • मध्य रेल की कड़ी कार्रवाई
  • दलाली के 402 मामले दर्ज
  • 7,10,000 रूपए का जुर्माना
मुंबई: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अभियान शुरू किया है। ताकि यात्रियों को दलालों (Unauthorized ticket agent) की अवैध टिकटिंग से बचाया जा सके और विकलांग व्यक्तियों के लिए निर्धारित डिब्बे में अनधिकृत यात्रा पर कड़ी नजर रखी जा सके।
 
इसके अलावा मध्य रेल  (Central Railway) टिकटों की अवैध मार्केटिंग पर निरंतर कड़ी कार्रवाई भी कर रहा है। इसी के अंतर्गत मध्य रेल आरपीएफ ने एंटी टाउट स्क्वाड (एटीएस) के साथ मिलकर अधिकृत टिकट विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान और गहन जांच अभियान चलाया हुआ है। इस लिस्ट में मुंबई पहले स्थान पर है। 
 
 
मुंबई में 288 टिकट दलाली में हुए गिरफ्तार 
मध्य रेलवे के मुंबई विभाग ने लोगों की शिकायतों पर टिकट के दलालों पर अपनी नकेल कस ली है। 2023 सितंबर तक मध्य रेलवे के मुंबई विभाग में टिकट के दलाली से जुड़े मामले में 288 लोगों की गिरफ्तारी की गई। जबकि 2 लाख 92 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। 
 
 
भुसावल में 72 मामलों  गिरफ्तारी 
इतना ही नहीं मध्य रेलवे के भुसावल विभाग ने टिकट के जली से जुड़े 72 मामले में गिरफ्तारी की है और 2 लाख ₹1000 का जुर्माना वसूल किया है। वही नागपुर विभाग में इसी मामले से जुड़ी 38 गिरफ्तारी हुई और 1,80,000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं मध्य रेलवे के पुणे विभाग में इस मामले से जुड़ी 68 गिरफ्तारी हुई और ₹30000 का जुर्माना वसूल किया गया है। इतना ही नहीं विकलांगों के लिए आरक्षित डब्बे में यात्रा के 7782 मामले सामने आए इसमें कुल जुर्माना 1668575 का वसूल किया गया है।