Ameya Ghole

    Loading

    मुंबई: राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने खुद को मूल शिवसेना (Shiv Sena) बताते हुए पार्टी का चुनाव चिन्ह धनुष-बाण हासिल करने की कोशिश शुरु की है। जिसको लेकर कुनबा बढ़ाने की कोशिश तेज है। इसी के तहत शिंदे गुट ने शिवसेना नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) को झटका देने की तैयारी की है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, युवासेना के कोषाध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक अमेय घोले (Ameya Ghole) सहित युवासेना के कई पदाधिकरियों ने शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी कर ली है। इसके पहले पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे ,पूर्व नगरसेवक मंगेश सातमकर, पूर्व विधायक अशोक पाटिल सहित मुंबई के अन्य कई शिवसेना पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं।

     आदित्य ठाकरे को लग सकता है झटका 

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार की रात सार्वजनिक गणेश पंडालों में विघ्नहर्ता का दर्शन करने के लिए निकले थे। वडाला के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में पूर्व नगरसेवक अमेय घोले ने मुख्यमंत्री शिंदे का जोरदार स्वागत किया। युवासेना की स्थापना के साथ ही उसके कोषाध्यक्ष अमेय घोले शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के पुराने मित्र हैं। घोले के अलावा ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली के कई युवासेना पदाधिकारी भी शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इनमें उस युवा शिवसैनिक का नाम शामिल है, जिस पर दो दिन पहले ही बीजेपी का बैनर फाड़ने का आरोप लगा है।