कविता शाह आलम मिया बेगम, सहार पुलिस स्टेशन, Bangladesh woman, fake passport, escape, Sahar Police station, Bangladeshi Woman Escapes
सांकेतिक तस्वीर

Loading

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की हिरासत से फरार (Escape) होने में एक विदेशी महिला कामयाब हुई है। फर्जी पासपोर्ट (Fake Passport) के मामले (Case) में विदेशी महिला गिरफ्तार हुई थी। फरार महिला आरोपी की पहचान कविता शाह आलम मिया बेगम (30) के रूप में हुई है। महिला (Woman) बांग्लादेशी (Bangladesh) नागरिक है। सोमवार की सुबह 6:30 बजे सहार पुलिस (Sahar Police station) की हिरासत से भाग गई है। पुलिस ने उसे कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर की रात 2 बजे एक महिला कांस्टेबल कविता को सहार पुलिस स्टेशन की तीसरी मंजिल पर स्थित महिला कांस्टेबल के कमरे में रखा गया था। जब सुबह 6:30 बजे कविता वॉशरूम जाने के बहाने कमरे से निकली तो लौट कर वापस नहीं आयी। कुछ देर बाद जब कविता कमरे में नहीं लौटी तो महिला कांस्टेबल कांस्टेबल ने उसकी खोज पूरे पुलिस स्टेशन में की। लेकिन वो नहीं मिली। 
 
 
आखिरकार, जब पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो महिला भगति हुई नज़र आ रही थी। एक महिला कांस्टेबल ने कविता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 224 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी कानूनी गिरफ्तारी में बाधा डालना) के तहत ताज़ा मामला दर्ज किया है। पहले उसके खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी नागरिक अधिनियम की धारा 14 (ए) (बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।