BEST Strike
Representative Image

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बेस्ट बस ड्राइवरों (BEST Bus Drivers) की गुरुवार शुरु हुई हड़ताल (Strike) शुक्रवार को भी जारी रही। बेस्ट (BEST) में रखे गए कांट्रैक्ट ड्राइवरों ने वेतन नहीं मिलने के कारण शुक्रवार सुबह बसों को चलाने से इनकार कर दिया था। हालंकि दोपहर बाद ड्राइवरों को वेतन देने के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई। बेस्ट प्रशासन ने कहा कि शनिवार सुबह से सभी ड्राइवर बसों का संचालन शुरु करेंगे।

    बेस्ट प्रशासन के अनुसार, एम पी ग्रुप जिसे बेस्ट बसों के संचालन का कांट्रैट दिया गया है उसने अपने ड्राइवरों ने वेतन नहीं दिया जिस कारण से ड्राइवरों ने हड़ताल शुरु कर दी थी। यह हड़ताल बेस्ट के वडाला, कुर्ला, बांद्रा, विक्रोली, मुलुंड और कुलाबा डिपो तक फैल गया।

    एम पी ग्रुप होगी कार्रवाई

    बेस्ट प्रशासन का कहना है यात्रियों की परेशानी के देखते हुए बेस्ट के विभिन्न डिपो से अपनी 104 बसों को यात्रियों की सेवा में लगाया था। प्रशासन का कहना है कि एम पी ग्रुप की तरफ से शर्तों को का उल्लंघन करने के कारण उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    पूर्व अधिकारी जिम्मेदार

    बेस्ट समिति के सदस्य रहे सुनील गणाचार्य ने इस हड़ताल के लिए पूर्व बीएमसी कमिश्नर अजोय मेहता और और बेस्ट के पूर्व महाप्रबंधक सुरेंद्र बागडे को जिम्मेदार बताया। गणाचार्य ने कहा कि हम पहले से ही ठेका पद्धति का विरोध कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्री पुत्र आदित्य ठाकरे को गुमराह कर बेस्ट में कांट्रैक्ट पद्दति शुरु की जिसका परिणाम आज भुगतना पड़ रहा है। गणाचार्य ने कहा कि एम पी ग्रुप का ठेका रद्द कर देना चाहिए। उसने बेस्ट का नाम खराब किया है।