bhiwandi
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) जिले के भिवंडी (Bhiwandi) में बीते शनिवार 29 अप्रैल की दोपहर को तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे के 19 घंटे बाद भी बचाव कार्य आज भी जारी है।  अब तक यहां मलबे से 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है वहीं 3 की मौत हो गई है। फिलहाल 7 और लोगों के फंसे होने की संभावना है।  वहीं घटनास्थल पर मलबे में फंसे लोगों को बहार निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, TDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। 

वहीं इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना शोक व्यक्त किया है।  साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से इस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का आदेश दिया है।  यह भी ऐलान किया गया है कि घायलों का इलाज सरकारी खर्चे से करवाया जाएगा।  मलबे से जैसे-जैसे लोग निकाले जा रहे हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल पुहंचाने की व्यवस्था की जा रही है।  इतना ही नहीं CM एकनाथ शिंदे खुद अस्पताल पहुंचकर घटना के पीड़ितों से मुलाकात की।

गौरतलब है कि, बीते शनिवार को दोपहर यह हादसा करीब 12 से 1 बजे के दरम्यान हुआ था।  यह ग्राउंड प्लस दो मंजिला यानी कुल तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर अचानक गिर गई थी।  वहीं इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम था।  इस गोदाम में 15 मजदूर काम कर रहे थे।  इनमें से करीब 7 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।  इसके ऊपर वाली मंजिल में 4 परिवार के छोटे-बड़े 5 सदस्य अंदर फंस गए थे।  इससे ऊपर वाली तीसरी मंजिल टीन के शेड वाली थी।  यानी सबसे ऊंची मंजिल में पक्की छत भी नहीं थी। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।