bhiwandi
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ठाणे (Thane) जिले के भिवंडी (Bhiwandi) में हुए हादसे में एक व्यक्ति को 20 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला गया है। जानकारी दें कि, शनिवार को एक तीन मंजिला गोदाम ढहने से वहां काम करने वाले काफी लोग फंस गए थे। वहीं इस हादसे में 3 लोगों की मौत भी हो गई। अब तक 14 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें 10 फिलहाल घायल हैं।

ऐसी भी आशंका है कि अभी भी मलबे में 7 लोग और इस मलबे के अंदर दबे हो सकते हैं।  इन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें अब और भी तेजी से मलबा हटाने का प्रयास कर रही है।  फायर ब्रिगेड, पुलिस, TDRF और NDRF की टीमों ने अभी तक 14 लोगों को सुरक्षित बचाया है।  जबकि 3 लोगों के शव निकाले गए हैं। 

गौरतलब है कि, बीते शनिवार को दोपहर यह हादसा करीब 12 से 1 बजे के दरम्यान हुआ था।  यह ग्राउंड प्लस दो मंजिला यानी कुल तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर अचानक गिर गई थी। वहीं इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम था।  इस गोदाम में 15 मजदूर काम कर रहे थे।  इनमें से करीब 7 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।