BJP अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने किए मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन, DCM फडणवीस भी रहे मौजूद

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2023) बड़े ही धूमधाम से चल रहा है, आज इस उत्सव का 8 वां दिन है। हर साल की तरह इस साल भी सबसे ज्यादा चर्चा में है मुंबई का लाल बाग चा राजा है। लाल बाग के राजा इतने मशहूर है कि इनके दर्शन के लिए देश के बड़े -बड़े दिगग्ज आते है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मुंबई में लालबागचा राजा गणपति मंडल के दर्शन किए। 

 

इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। आपको बता दें कि मुंबई में मशहूर लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जी हां लालबागचा राजा गणपति मंडल में भारी भीड़ उमड़ी है। 

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि बप्पा के पंडाल में भीड़ के बेकाबू हो गई थी इस दौरान मंडल अधिकारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आया था।