कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला, नसीम खान की पुलिस में शिकायत

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान (Naseem Khan) ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) के साकीनाका पुलिस स्टेशन (Sakinaka Police Station) में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज (Complaint Filed) कराई। 

    नसीम ने कहा कि एक्ट्रेस ने बेतुका बयान देकर हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कंगना अघोषित रूप से बीजेपी से जुडी है। ऐसे में इस मामले पर बीजेपी अभी तक चुप क्यों हैं। 

    पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए

    नसीम ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करना भी पुरस्कार का अपमान है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते समय नसीम खान के साथ उत्तर मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष जगदीश अमीन, मो. शरीफ खान, प्रभाकर जावकर, माया खोत और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। नसीम खान ने कहा कि भारत को आजादी के लिए लंबा और कड़ा संघर्ष करना होगा। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को अंग्रेजों के अत्याचारी शासन से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, शहीद भगत सिंह जैसे कई लोगों का योगदान रहा है। ऐसे में इन महान लोगों के त्याग और बलिदान को भीख की उपमा देना देशद्रोह है।