Case registered against doctor, for rape and forcing to commit suicide, Mumbai

Loading

 
  • नाबालिग से रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज 
कांदिवली: मुंबई कांदिवली में 28 दिसंबर को नाबालिग युवती शिवांगी उर्फ सिया तिवारी के रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझ गई है। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं… कहावत चरितार्थ हुई है। कुरार पुलिस ने सिया की रहस्यमय मौत की घटना को आत्महत्या बताकर एडीआर फाइल किया था। तो वहीं मृतक के परिजनों ने सिया की मौत को साजिश बताया था। इस खबर को नवभारत ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद सिया को न्याय दिलाने के लिए इलाके के कई समाजसेवी संगठन व राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सिया की न्याय की लडाई लड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सिया के रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की।  
 
बीते दिन मृतक के परिजन व उनके समर्थक ने कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाले से मुलाकात की पुलिस ने मामले कि गंभीरता को समझते हुए जांच को आगे बढ़ाया। तो कई सारे सच सामने आए। डेंटल स्क्वायर क्लिनिक के डा. अमोल हेमके के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है। 
 
 
एफआईआर में आईपीसी की धारा- 306 ,376 , JJ 75 पोस्को इंपोज्ड ऑन का मामला दर्ज है। मृतक की बहन रोशनी ने नम आंखों से नवभारत व प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सिया की न्याय की लड़ाई में शामिल हुए सभी लोगों का आभार माना है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।