Mumbai Congress President Bhai Jagtap

    Loading

    मुंबई: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच से कांग्रेसी भड़के हुए है। बुधवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Mumbai Congress President Bhai Jagtap) की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कई जगह प्रदर्शन (Protest) किया।  मुंबई में भरणी नाका और एंटॉप  हिल में आयोजित आंदोलन में भाई जगताप ने कहा कि सिर्फ गांधी परिवार को तंग करने के मकसद से उनके खिलाफ ईडी की जांच की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस आंदोलन में मुंबई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हुकुमराज मेहता, मुंबई कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष कचरू यादव, पूर्व नगरसेवक सूफियान वानु, सायन कोलीवाड़ा और अन्टोप हिल विभाग के मुंबई कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    आंदोलन में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और मुंबई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान भाई जगताप समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस गिरफ्तार कर एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।