aryan-kahan

    Loading

    नयी दिल्ली/मुंबई.एक बड़ी खबर के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में ड्रग्स पार्टी (Drugs Party) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन, NCB हिरासत में 

    एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है। यात्री बनकर पहुंची NCB की टीम ने यहां छापा मारा। इस पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस मामले में एनसीबी ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) से भी NCB ने पूछताछ की।

    NCB  ने दी जानकारी 

    इस बाबत NCB प्रमुख एस.एन प्रधान ने जानकारी दी कि, “यह दो सप्ताह तक चली एक श्रमसाध्य जांच का परिणाम है। हमने विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की, कुछ बॉलीवुड लिंक्स की संलिप्तता सामने आई थी।”

    शाहरुख के बेटे आर्यन से हुई पूछताछ 

    इधर सूत्रों की मानें तो अब इस मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) से भी NCB ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि NCB को क्रूज के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें आर्यन भुई साफ़ तौर से दिख रहे हैं। पूछताछ में आर्यन ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में सिर्फ गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा भी नहीं दिया गया था। आर्यन ने यह भी दावा किया है कि ऑर्गनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी में बुलाया था। NCB ने आर्यन को मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और उनकी चैट्स को भी अब खंगाला जा रहा है।

    Courtsey: Nilotpal Mrinal

    यह 8 लोग हिरासत में 

    1. मुनमुन धमेचा 2. नुपुर सारिका 3. इस्मित सिंह 4. मोहक जायसवाल 5. विक्रांत छोकर 6. गोमित चोपड़ा 7. आर्यन खान 8. अरबाज मर्चेंट