Ambadas Danve

    Loading

    मुंबई: विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में बड़े पैमाने पर किसान (Farmers ) आत्महत्या (Suicide) कर रहे हैं। राज्य में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को मदद नहीं मिल रही है। किसानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए विपक्ष के नेता दानवे विदर्भ (Vidarbha) का दौरा कर रहे हैं। अंबादास दानवे ने यवतमाल के जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे  ने राज्य को किसान आत्महत्या मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आत्महत्या की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दानवे ने जिलाधिकारी अमोल येडगे के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या से राज्य का नाम खराब हो रहा है।  उन्होंने किसानों के लिए अतियर की गयी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। 

     खुद में आत्मविश्वास का करें निर्माण 

    विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने शिवसेना छोड़ने पर हमला करते हुए कहा उन पर लगा गद्दार का दाग कभी छूटने वाला नहीं है। उन्होंने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुद में आत्मविश्वास का निर्माण करें हमारी जीत निश्चित है। दानवे ने कहा कि इस संकट का मतलब चुनौती है, इसका सामना करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे सामने चुनौती है तब भी शिवसेना सामान्य व्यक्तियों की है। सामान्य व्यक्ति आज भी हमसे जुड़ा है।