rana
FIle Pic (ANI)

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहाँ की भायखला महिला जेल में बंद अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और तलोजा जेल में बंद उनके विधायक पति रवि राणा (Ravi Rana) की जमानत अर्जी पर आज होगी। यह सुनवाई आज यानी 30 अप्रैल दोपहर 2।45 बजे तक होनी है। 

    गौरतलब है बीते शुक्रवार को सिर्फ मुंबई पुलिस ने इस केस में अपना जवाब दाखिल किया था। अपने रिप्लाई में खार पुलिस ने दोनों पर दर्ज 6 केस का हवाला देते हुए उनकी जमानत का घोर विरोध किया था।

    इसके चलते आज यानी शनिवार को इस मामले में दोनों पक्ष ही बहस करेंगे। यह भी बताते चलें कि, बीते शुक्रवार को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत (magistrate court) ने जेल (jail) में घर का बना भोजन (Home made food) मंगाने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके पति एवं विधायक रवि राणा (MLA Ravi Rana) की याचिका भी खारिज कर दी है।

    गौरतलब है कि दोनों को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक अन्य FIR में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का भी आरोप है। इससे पहले दूसरी FIR की को रद्द करने की याचिका पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से भी खारिज हो चुकी है। 

    जान लें कि मुंबई में हनुमान चालीसा विवाद के चलते निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल राणा दंपत्ति ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। इसके बाद शिवसेना ने ही राणा दंपत्ति पर केस दर्ज कराया था।