IPS Officer देवेन भारती को मुंबई पुलिस का विशेष कमिश्नर नियुक्त किया गया, इन पदों पर भी कर चुके हैं काम

    Loading

    मुंबई : महाराष्ट्र गृह विभाग (Maharashtra Home Department) ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती (IPS Officer Deven Bharti) को मुंबई (Mumbai) के लिए विशेष पुलिस कमिश्नर (Special Police Commissioner) पर नियुक्त ( Appointed) किया गया है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने पहली बार मुंबई विशेष पुलिस कमिश्नर का पद बनाया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, देवेन भारती को पहले जॉइंट कमिश्नर कानून और व्यवस्था, मुंबई पुलिस जॉइंट सीपी, ईओडब्ल्यू और अतिरिक्त सीपी अपराध शाखा के रूप में तैनात किया गया था। इससे पहले वह महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख रह चुके थे। 

    देवेन भारती, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के काफी करीबी हैं

    महाराष्ट्र की पिछली उद्धव ठाकरे सरकार में देवेन भारती को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के जॉइंट प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, एकनाथ शिंदे सरकार ने 13 दिसंबर को भारती को पद से हटा दिया और उनकी जगह जॉइंट कमिश्नर (यातायात) राज्यवर्धन को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया। 2014 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में, वह मुंबई के सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में से एक थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर को उनके पद से हटाने का कोई इरादा नहीं है, इसलिए देवेन भारती को स्पेशल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

    शिंदे-फडणवीस सरकार ने तीन आईएएस अफसरों का तबादला किया 

    महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने सोमवार को तीन आईएएस अफसरों का तबादला किया हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट सचिव के रूप में कार्यरत डीबी गावड़े को राज्य मानवाधिकार आयोग, मुंबई के सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया है। वहीं, वर्तमान में रायगढ़ के कलेक्टर के पद पर कार्यरत डॉ. महेंद्र कल्याणकर को कोंकण मंडल मुंबई का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 2005 बैच के आईएएस अधिकारी धीरज कुमार को कमिश्नर (एफडब्ल्यू) और निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मुंबई नियुक्त किया गया है।