FIRST EMU

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) की लाइफलाइन (Lifeline) कही जाने वाली लोकल ट्रेन (Local Train) की सेवा के 97 वर्ष पूरे हो गए हैं। मध्य रेलवे (Central Railway) की पहली ईएमयू (First EMU) ( इलेक्ट्रिक मल्‍टीपल युनिट) सेवा पहली बार 3 फरवरी 1925 शुरू हुई। 4 डिब्‍बों वाली पहली ईएमयू (लोकल) सेवा को मुंबई के तत्कालीन गवर्नर लेस्ली विल्सन ने हरी झंडी दिखाई थी। पहली सेवा तत्कालीन बॉम्बे वीटी (Bombay VT)( अब सीएसएमटी) से हार्बर लाइन पर कुर्ला (Kurla) तक चली थी। यह भारतीय रेल पर अपनी तरह का पहला प्रयास था।

    मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि मध्य रेलवे अपने यात्रियों को सभी चारों लाइनों पर मेन, हार्बर, ट्रांसहार्बर और चौथे कॉरिडोर (नेरुल/बेलापुर-खारकोपर) पर हर संभव सर्वोच्च और आरामदायक यात्रा प्रदान करना जारी रखेगा।

    ईएमयू सेवा के प्रकार और वर्ष-वार इतिहास

    • 1925 – हार्बर लाइन पर 4-कार
    • 1927 – मेन एंड हार्बर लाइन पर 8-कार
    • 1963 – मेन एंड हार्बर लाइन पर 9-कार
    • 1986 – मेन लाइन पर 12-कार
    • 1987 – कर्जत दिशा (साइड) की ओर 12-कार
    • 2008 – कसारा की ओर 12-कार
    • 2010 – ट्रांसहार्बर लाइन पर 12-कार
    • 2011 – मेन लाइन पर सभी सेवाएं 12-कार
    • 2012 – मेन लाइन पर 15-कार
    • 2016 – हार्बर लाइन पर सभी 12-कार
    • 2020 – एसी लोकल मेन लाइन पर
    • 2021 – हार्बर लाइन पर एसी लोकल
    • 2022 – पनवेल-गोरेगांव हार्बर पर एसी लोकल

    बढ़ी दैनिक सेवाएं

    1925 में 150 सेवाओं के साथ  शुरू हुई ईएमयु ने एसी लोकल तक का सफ़र तय किया है। आज मध्य रेलवे पर 1,774 और पश्चिम रेलवे पर लगभग 1,350 सर्विस चलती है। मुंबई लोकल से प्रतिदिन 75 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं।