mega block

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍‍‍वे (Central Railway) मुंबई मंडल के उपनगरीय नेटवर्क पर विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, ये भायखला (Byculla),  परेल, दादर, माटुंगा (Matunga),  सायन और कुर्ला (Kurla) स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

    रविवार सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

    हार्बर लाइन पर यहां है मेगा ब्लॉक

    सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी -वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बेलापुर/नेरुल और खारकोपर के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी।