नई दिल्ली/मुंबई, महाराष्ट्र से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां मुंबई की धारावी में कमला नगर की झुग्गियों में आज बुधवार सुबह अचानक आग लग गई है। फिलहाल मौके पर दमकल की 10-12 गाड़ियां मौजूद हैं।
Maharashtra | Fire breaks out in the slums of Kamla Nagar in Mumbai. Ten fire tenders are at the spot. pic.twitter.com/IdPwxSCSo6
— ANI (@ANI) February 22, 2023
यह भयंकर आग किस वजह से लगी इसका पता हालांकि अब तक नहीं चल पाया है। वहीं यहां अभी तक किसी के हताहत होने की भी कोई जानकारी नहीं है। वहीं दमकल की गाड़ियां फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि धारावी दमकल केंद्र के पास स्थित कमला नगर और शाहू नगर इलाकों में तड़के करीब सवा चार बजे कुछ झुग्गियों में आग लग गई।
नगर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “कम से कम 12 दमकल गाड़ियां, पानी के आठ टैंकर और अन्य दमकल वाहन आग बुझाने के अभियान में लगाए गए हैं।” उन्होंने कहा कि आग कुछ कच्चे मकानों तक सीमित है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और बृह्नमुंबई महानगरपालिका व अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के कमला नगर की झुग्गियों में आग लगी। दमकल की दस गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/YaLZCAJz4c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023