maharashtra-karnataka-border-dispute-sanjay-raut-shivsena-maharashtra-updates-india-china

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद (Maharashtra Karnataka Border Dispute) बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर अब शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद की तुलना भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव से कर दी है। इसके साथ ही संजय राउत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) को चेतावनी दी है। 

    राउत (Sanjay Raut) ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘बात इंच की नहीं है। वैसे तो जो उनकी सरकार दिल्ली में बैठी है इंच इंच की भाषा करती है कि चीन को इंच भी नहीं देंगे, लेकिन चीन घुस गया है। हम भी (कर्नाटक में) घुसेंगे। घुसने के लिए हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है, लेकिन हम मानते हैं कि देश एक है, यह मसला बातचीत से सुलझ सकता है।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री जानबूझकर आग लगा रहे हैं। इसलिए कि महाराष्ट्र में एक इतनी कमजोर सरकार बैठी है… जिस विषय पर 100 से भी ज्यादा लोगों ने बलिदान दिया है, उसके ऊपर राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अपनी भूमिका भी नहीं लेते तो बोम्मई जैसे लोग आवाज बढ़ाकर बात तो करेंगे ही। हमारा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है सरकार से या कर्नाटक के लोगों से। यह 70 साल पुराना मसला है। यह मानवता का मसला है। अत्याचार के खिलाफ हम अपनी आवाज उठाएंगे।’