juhu-beach
File Photo

Loading

मुंबई. मुंबई में जुहू समुद्र तट पर सोमवार को जेलीफिश के डंक मारने से तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गये। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद करीब 12 बजकर 20 मिनट पर समुद्र तट पर पानी के करीब टहलने के दौरान लोग जेलीफिश के डंक का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि चार से छह साल की उम्र के तीन बच्चे, 20 साल उम्र की दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें पास के कूपर अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्ष 2018 में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए गिरगांव चौपाटी पर समुद्र में गए कई लोगों को जेलीफिश ने डंक मार दिया था। जेलीफिश को मछली नहीं माना जाता है।