Manoj Jarange Patil, , Maratha Reservation,
नवभारत ग्राफिक्स

Loading

  • 24 दिसंबर तक का मेगा प्लान 
  • हर गांव में श्रृंखलाबद्ध अनशन
सूर्य प्रकाश मिश्र@नवभारत 
मुंबई: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के मुद्दे पर राज्य सरकार के आश्वासन पर अपना अनशन दूसरी बार स्थगित करने वाले मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil ) चुप बैठने को तैयार नहीं है। अनशन समाप्ति के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को कहा कि जब तक आरक्षण मिल नहीं जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि वे जल्द ही राज्य (State) का दौरा (Tour) शुरू करेंगे। मनोज जरांगे पाटिल ने 24 दिसंबर (24th December) तक मेगा प्लान बनाया है। 
 
24 दिसंबर तक समय
मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद पिछले गुरुवार को अपना अनशन समाप्त करने वाले मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि मैंने मराठा आरक्षण दिलाने के लिए राज्य सरकार को 24 दिसंबर की मोहलत दी है। जबकि सीएम एकनाथ शिंदे ने 2 जनवरी तक का समय मांगा है। 
 
 
24 दिसंबर तक का मेगा प्लान 
मनोज जरांगे पाटिल ने 24 दिसंबर तक मेगा प्लान बनाया है। जरांगे पाटिल ने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे ठीक कर दिया है। मराठा समाज ने बहुत अन्याय झेला है, लेकिन अब अच्छे दिन आने वाले हैं। आरक्षण मिलने का दिन नजदीक आ रहा है। साथ ही जरांगे पाटिल ने साफ किया कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। 
 
हर गांव में श्रृंखलाबद्ध अनशन
मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि 1 दिसंबर से प्रत्येक गांव में श्रृंखलाबद्ध अनशन किया जाएगा। राज्य के हर गांव में शांतिपूर्वक क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ राज्य भर दौरे की घोषणा भी आगामी एक दो दिन में की जाएगी। इस दौरे में बचे हुए इलाकों में जाकर मराठा समुदाय के लोगों से मिलेंगे। जरांगे पाटिल ने कहा कि आंदोलन की उग्रता से दिशा बदलती है और लोग फूट डालने में कामयाब होते हैं। 
 
सरकारी प्रतिनिधिमंडल मिलेगा
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मनोज जरांगे पाटिल से मिलेगा। इस दौरान सरकार द्वारा तेजी से किए जा रहे प्रयास पर चर्चा होगी। सीएम ने कुनबी मराठा, मराठा कुनबी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए हर जिले में अलग सेल शुरू करने का निर्देश दिया है। इस पर कई जिलों में काम भी शुरू हो गया है। 
 
तीन समितियां कार्यरत
आपको बता दें कि पहली बार मराठा आरक्षण के मसले पर ठोस रास्ता निकालने के लिए प्रदेश में तीन समितियां एक साथ काम कर रही हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग, शिंदे समिति और 3 न्यायाधीशों की समिति काम कर रही है। इस पर मनोज जरांगे पाटिल ने संतोष जताते हुए कहा कि इसके चलते फुल रिजर्वेशन का रास्ता निकल सकेगा।