maratha reservation, Maharashtra, Maharashtra Politics

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा समुदाय (Maratha Community) के आंदोलन की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। दिन-ब-दिन ये आंदोलन आगे बढ़ता नजर आ रहा है। जैसा की हम सब जानते है मराठा समुदाय को ओबीसी (OBC) से आरक्षण देने की मांग को लेकर मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने आंदोलन शुरू कर दिया है। 

जरांगे की बैठकें 

ऐसे में अब उनकी महाराष्ट्र भर में अलग-अलग जगहों पर बैठकें हो रही हैं। उन्होंने आरक्षण देने के लिए सरकार को 24 दिसंबर तक की डेडलाइन दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर इस तारीख तक मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिला तो वह फिर से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। 

यहां होगा अगला आंदोलन 

बता दें कि अब मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया है कि वह इस आंदोलन को जालना में नहीं बल्कि मुंबई में शुरू करेंगे। यह जानकारी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दी। सरकार को चेतावनी देते हुए जरांगे ने कहा कि 24 दिसंबर के बाद सरकार को एक भी दिन नहीं मिलेगा। आगे उन्होंने कहा है कि हम 25 दिसंबर को अपनी स्थिति की घोषणा करेंगे। 

सभाओं में उमड़ रही है भीड़

जानकारी हो कि आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र का दौरा शुरू कर दिया है। उसके लिए वे अलग-अलग जगह बैठकें कर रहे हैं।  मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि इन बैठकों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

लोग बैठकों में भाग लेने के लिए काम पर नहीं जा रहे हैं। रात में होने वाली बैठकों में भी भीड़ रहती है। अब बिना आरक्षण के आराम नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा है कि वह जेजुरी के खंडोबा भगवान को नमन करने और सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए जानें वाले हैं।