Raj Thackeray got angry on the ban of 2000 notes, asked the government such a sharp question

Loading

मुंबई: मुंबई में चुनावी सरगर्मी के ज़ोर पकड़ते हीं अब टोल टैक्स का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने राज्य सरकार (Maharashtra Government) को धमकी देते हुए कहा कि अगर निजी वाहनों से टोल वसूला गया तो उनके कार्यकर्ता टोल नाकों को जला (Burn Toll Booths) देंगे। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों में सीएम एकनाथ शिंदे के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा और देखेंगे कि क्या प्रतिक्रिया मिलती है। इसके बाद मेरे लोग सभी टोल नाकों पर जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि छोटे वाहनों से टोल न लिया जाए। अगर सरकार हमारे खिलाफ कार्रवाई करती है, तो हम उन टोल बूथों को जला देंगे। राज ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर टोल के मुद्दे पर जम कर भड़ास निकाली।

 
सबसे बड़ा टोल टैक्स घोटाला
राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में टोल टैक्स सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने  सवाल किया कि पिछले कई सालों से एक है कंपनी को टोल जमा करने का  ठेका क्यों दिया जाता है। मनसे अध्यक्ष ने कहा कि हम पहले से ही रोड टैक्स दे रहे हैं, फिर  टोल टैक्स देने की क्या जरूरत है। राज ने कहा कि आखिर इन टोल नाकों के जरिए जमा की जाने वाला मोटा राजस्व किसकी जेब में जा रहा है। आखिर करोड़ों रुपयों की टोल वसूली के बावजूद सड़कों और राजमार्गों की हालत खस्ता क्यों बनी हुई हैं।
 
 
पुराने मंत्रियों के वीडियो भी दिखाए
राज ने अपने बेबाक अंदाज़ में पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे, पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे और डिप्टी सीएम अजित पवार जैसे नेताओं के पुराने वीडियो भी दिखाए. जिसमें इन नेताओं ने राज्य को टोल मुक्त बनाने की बात कही थी। 
 
थोरात ने भी रगड़ा नमक, बोले, रोड पर खड्डे फिर टोल किस बात का
कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार ने महाराष्ट्र की स्थिति बहुत दयनीय कर दी है। राज्य की सभी प्रमुख सड़कें गड्ढों से भरी हैं, जिस पर वाहन चलाना जीवन के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़कों की हालत इतनी ख़राब है तो फिर सरकार किस आधार पर लोगों से टोल टैक्स वसूलती है। थोरात , सोमवार को कांग्रेस के उत्तर महाराष्ट्र मंडल समीक्षा बैठक के अवसर पर नासिक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नासिक- मुंबई हाईवे की हालत बेहद  खराब है। ढाई घंटे के सफर में चार से साढ़े चार घंटे लग जाते हैं। लेकिन टोल वसूली बदस्तूर जारी है। प्रदेश के अधिकांश राजमार्गों की यही स्थिति है। इसे लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
 
सिर्फ कॉमर्शियल वाहनों से टोल वसूला जाता है: फडणवीस
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सिर्फ कमर्शियल वाहन से टोल वसूले जाते हैं। छोटे, तिपहिया और चार पहिया वाहनों को इससे छूट दी गई है। हालांकि राज ठाकरे ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टोल नाकों पर छोटे वाहनों से भी पैसे लिए जा रहे हैं।
 
देवेन्द्र के वीडियो के साथ मनसे नेता टोल नाके पर पहुंचे
सोमवार की सुबह कई मनसे नेता डिप्टी सीएम फडणवीस के बयान का वीडियो लेकर टोल नाके पर पहुंचे और निजी वाहन चालकों से टोल नहीं भरने का आवाहन किया। मुलुंड में अविनाश जाधव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और लोगों से टोल न भरने का आवाहन किया। हालांकि बाद में पुलिस ने जाधव को हिरासत में ले लिया।