MP Shrikant Shinde

Loading

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (MP Shrikant Shinde) मुंबई (Mumbai) की प्रलंबित योजनाओं को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शहर की कई पुनर्विकास योजनाओं (Redevelopment Plans) को लेकर डॉ. शिंदे ने बीएमसी के कमिश्नर आईएस चहल (BMC Commissioner IS Chahal) के साथ बैठक की। इस दौरान मुंबई के कोलीवाड़ों के पुनर्विकास, शहर के सौंदर्यीकरण, रुकी हुई परियोजना और नागरिकों को होने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। 

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि वह ट्रांजिट कैंप की समस्या का समाधान करेंगे। म्हाडा, सिडको, एसआरए और महानगरपालिका के समन्वय से एक समिति बनाकर रुकी हुई हाउसिंग समस्या का समाधान किया जाएगा। मुंबई में रुकी हुई पुनर्विकास परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी,जिन्हें डेवलपर ने बीच में ही छोड़ दिया है। कई वर्षों से ट्रांजिट कैंप में रहने वाले लोगों उनका घर उपलब्ध कराने की रणनीति तय की जा रही हैं।

यहां हैरिटेज स्टाइल में सौंदर्यीकरण किए जाने का निर्णय 

मुंबई में बड़ी संख्या में बसे कोली समाज के घरों के लिए भी योजना बनाई जाएगी। डॉ. शिंदे ने कहा कि किसी भी पुनर्विकास योजना में लोगों को विश्वास में लेना जरूरी है। इस बैठक में मुंबई के कुछ हिस्सों में और आपला दवाखाना शुरू करने का निर्णय लिया गया। सड़कों का कांक्रीटीकरण, सार्वजनिक शौचालय बनाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुंबई में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई। हेरिटेज लुक दिए जाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा एशियाटिक लाइब्रेरी से हुतात्मा चौक तक के क्षेत्र का हैरिटेज स्टाइल में सौंदर्यीकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है।