black fungus
Representative Image

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि कोविड (COVID-19) की रफ्तार धीमी जरुर हो गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 25,425 नए केस दर्ज हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 36 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। जबकि 42 लोगों की जान चली गई है। ओमीक्रोन के संकट के बीच मुंबई में ब्लैक फंगस (Mumbai Black Fungus) का मामला मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है। 

    ज्ञात हो कि मुंबई में ब्लैक फंगस का पहला मामला मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है। यहां 70 साल की एक बुजुर्ग की पांच जनवरी को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जानकारी के अनुसार इस मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई पड़ने शरू हुए हैं। इस मरीज को वॉकहार्ट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 

    गौर हो कि इससे पहले कोविड की दूसरी लहर के बाद ब्लैक फंगस के मामले तेजी से सामने आए थे। जिससे लोगों के मन में दहशत पैदा हो गई थी। दरअसल कोरोना से रिकवर होने के बाद कई लोग म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस की चपेट में आए थे। इस दौरान कई लोगों की आंखो और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा था। ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले मरीजों को अंधा होने, अंगो में खराबी और समय पर इलाज नहीं मिलने से जान जानें का खतरा बना रहता है।