Stalker will search for people in contact, exercise to stop corona
File photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) का अंत होता नजर आ रहा है। शहर में कोरोना के मामलों में करीब 90 प्रतिशत गिरावट पिछले दो हफ्तों में आई है, जो कि प्रशासन के लिए बड़ी राहत की खबर है। रविवार को BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,550 मामले सामने आए हैं। जबकि 13 संक्रमितों की मौत हुई है।

    BMC के मुताबिक, शहर में कोरोना के 2,550 नए मामले मिलने और 13 लोगों की मौत के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,034,833 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,535 पर पहुंच गई है।

    वहीं, अच्छी बात यह है कि शहर में पिछले 24 घंटे में 217 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,95,786 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 19,808 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 2,142 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक हैं, जबकि 337 को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं 40 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में शहर में 1,798 मरीज ऑक्सीजन पर है। वर्तमान में 4,293 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई के अस्पतालों में 37,741 बेड है, जिनमें से 33,448 बेड खाली है।

    मुंबई में आज 45,993 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 149,77,218 नमूनों की जांच की जा चुकी है।