Tramadol

Loading

मुंबई. मुंबई सीमा शुल्क (Mumbai Customs) ने रविवार को दक्षिण सूडान (South Sudan) को निर्यात की जाने वाली 10 लाख गोलियों की एक बड़ी खेप को जब्त कर लिया है। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस संबंध में मुंबई समेत तीन शहरों में तलाशी ली गई।

मुंबई सीमा शुल्क द्वारा जब्त की गई गोलियों का परीक्षण किया गया। जिसके परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि वो ‘ट्रामाडोल’ है, जो नशीला पदार्थ है। इस मामले में बेंगलुरु, गुंटूर और मुंबई में तलाशी ली गई और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई सीमा शुल्क ने बताया, “दक्षिण सूडान को निर्यात की जाने वाली लगभग 10 लाख गोलियों की खेप को मुंबई सीमा शुल्क ने रोक दिया। परीक्षण के परिणामों ने पुष्टि की कि यह ‘ट्रामाडोल’ है जो एक नशीला पदार्थ है। जब्त की गई दवाइयों की कीमत 21 करोड़ रुपये है। बेंगलुरु, गुंटूर और मुंबई में तलाशी ली गई और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच जारी है।”

इससे पहले मुंबई सीमा शुल्क ने 10 मार्च को अदीस अबाबा से मुंबई आए तीन विदेशी नागरिकों से 1.40 करोड़ रुपये मूल्य का 3 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था। इन लोगों ने सोने को अंडरगारमेंट्स और जूते की सोल में छिपाया था। तीनों को तस्करी के आरोप में हिरासत में गिरफ्तार कर लिया गया है।