Rape

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai:) में एक महिला फैशन डिजाइनर के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप एक बिजनेसमैन पर है। पीड़िता दिल्ली से मुंबई आई थी और आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में टीम जुट गई है।

आरोपी ने साथ रहने का उठाया फायदा 
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि एक महिला फैशन डिजाइनर के साथ रेप का मामला सामने आया है। हमने एक बिजनेसमैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता दिल्ली से मुंबई आई थी और आरोपी के साथ रह रही थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ बलात्कार किया।