paraksh-surve
Pic: Facebook- MLA Prakash Surve

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक खबर के अनुसार यहां की राजधानी मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) (Shivsena-Shinde Camp) विधायक प्रकाश सुर्वे (Prakash Surve) के बेटे राज सुर्वे (Raj Surve) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मिली खबर के अनुसार उन पर अपने सहयोगियों की मदद से बंदूक की नोंक पर एक म्यूजिक कंपनी के CEO का अपहरण करने, उसके साथ मारपीट करने और धमकी देने का संगीन आरोप है। मुंबई पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई पुलिस ने कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ वनराई पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज़ की। पुलिस ने राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है और 10-12 अज्ञात आरोपियों का भी FIR में जिक्र है। 

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार 9 अगस्त की दोपहर को 10 से 15 लोगों ने मुंबई के गोरेगांव स्थित ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस पर धावा बोल दिया था। मामले पर अभियोजक राजकुमार सिंह ने यह संगीन आरोप लगाया कि उससे जबरन स्टांप पेपर पर साइन कराया गया और गाली-गलौज व मारपीट कर अनुबंध रद्द कर दिया गया।

दरअसल राजकुमार सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि, “मैंने मनोज मिश्रा के साथ एक साल के लिए अनुबंध पर साइन किया था। लेकिन मनोज मिश्रा ने पैसे वापस किए बिना अनुबंध रद्द करने के लिए मेरे साथ दुर्व्यवहार और बेवजह मारपीट की। उसके बाद जबरन मुझसे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखवाया कि मनोज मिश्रा के साथ मैंने अपना अनुबंध रद्द कर दिया गया है।”

इस मामले में अब मुंबई पुलिस ने  मनोज मिश्रा, पद्माकर, राज सुर्वे, विक्की शेट्टी और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIRदर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।