Suicide
File Photo

Loading

मुंबई : कल रात, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एक ऑन-ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल (On-Duty Police Constable) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। देर रात भायखला जेल (Bhaiyakhala Jail) के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) (Self-Loding Rifle) से खुद को गोली मार ली। खबरों के मुताबिक, कांस्टेबल का नाम श्याम वारघड़े (Shyam Warghde) है जिसकी उम्र 48 बताया गया है, जो भायखला जेल के महिला सेल के द्वार पर तैनात था। 

मुंबई में नागपाड़ा पुलिस स्टेशन इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले को आकस्मिक मौत (एडीआर) की रिपोर्ट दायर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसने लगभग 8.20 बजे खुद को गोली मार दी और नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। कांस्टेबल के मौत से पूरा मुंबई पुलिस दहल उठा हैं। ताड़देव लोकल आर्म यूनिट-2 से जुड़े कांस्टेबल की मौत मामले में नागपाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। भायखला जेल नागपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

नागपाड़ा पुलिस स्टेशन प्रेस रिपोर्ट 

नागपाड़ा पुलिस आगे की जांच कर रही

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उसने खुद को गोली मारी, तो वह गेट पर ड्यूटी पर था। जिस कारण से उसने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि परिवार में उनकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं। नागपाड़ा पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले में आकस्मिक मौत (एडीआर) की एक रिपोर्ट दर्ज की गई है।