Photo - Twitter @PotholeWarriors
Photo - Twitter @PotholeWarriors

Loading

सुनीता पाण्डेय

मुंबई: युवाओं में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने का जुनून इस कदर हावी है कि कई युवा अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते। ऐसे ही एक मामले में मुंबई पुलिस ने खतरनाक बाइक स्टंट करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का बिना हेलमेट के दो पीछे बैठे लोगों के साथ खतरनाक बाइक स्टंट करता नजर आ रहा था। आइये जानते क्या है मामला….  

आरोपियों की पहचान करने की जांच चल रही 

वीडियो के आधार पर तुरंत ही इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने बीकेसी पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अभी आरोपियों की पहचान करने की जांच चल रही है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिये आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस वीडियो में व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है, तो वो पुलिस मुख्यालय में सीधे मैसेज कर सकते हैं।

दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला भी दर्ज 

बता दें कि वीडियो में दिख रही दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। उसी प्राथमिकी में उन पर आईपीसी की धारा 114 के तहत मामला दर्ज किया गया. गौरतलब है कि पिछले 15 मार्च को, हरियाणा में भी खतरनाक स्टंट करते हुए दो लोगों का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गुरुग्राम में दो आरोपियों में से एक अपनी चलती कार से करेंसी नोट फेंकते हुए दिखाई दे रहा था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान जोरावर सिंह कलसी और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।