मुंबई : वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, छुड़ाई गईं उज्बेक महिलाएं, 4 गिरफ्तार

Loading

मुंबई,  मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा ने एक वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को उपनगरीय अंधेरी के एक होटल से छुड़ाया और गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा के प्रवर्तन प्रकोष्ठ ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार शाम अंधेरी पूर्व के एक होटल पर छापा मारा और उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को बचाया।

अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने उज्बेकिस्तान की दोनों महिलाओं को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश करने के लिए उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट भी ले लिए थे और उन्हें लौटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी।