ship

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार बीते शनिवार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में मुंबई (Mumbai) में एक क्रूज पर छापा मारकर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो यह भी खबर है कि इसमें एक बड़े बॉलीवुड स्टार का बेटा (Son Of Famous Bollywood Star) भी शामिल है। वहीं मुंबई से गोवा जा रहे इस क्रूज पर रेव पार्टी (Rave Party) हो रही थी और जिसे अब NCB ने रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ लिया।  

    पकडाया बड़े बॉलीवुड स्टार का बेटा भी  

    यह भी खबर है कि छापेमारी में NCB को बड़ी मात्रा में हशीश, कोकीन और MD भी मिली है। बताया जा रहा है कि, पकड़े गए सभी लोगों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा। इस घटना पर NCB मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि, ” हाँ हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच चल रही है। दवाएं बरामद की गई हैं। हम 8 से 10 लोगों की जांच कर रहे हैं।” लेकिन जब वानखेड़े से यह पूछा गया कि क्या कोई सेलिब्रिटी पार्टी में मौजूद था? तो उन्होंने सवाल को डॉज करते हुए कहा कि, “मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।” NCB अधिकारियों के अनुसार, बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं के बच्चों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

    ख़बरों के मुताबिक ये शिप 3 दिन की यात्रा पर था और इन तीन दिनों में इसका कार्यक्रम इस प्रकार से था- 

    • इस क्रूज को मुंबई से शनिवार दोपहर 2 बजे रवाना होना था और 4 अक्टूबर की सुबह 10 बजे अरब सागर से होते हुए वापस मुंबई आना था। 
    • ख़बरों की मानें तो ये क्रूज भारतीय कंपनी Cordelia की है। 
    • इसमें फैशन टीवी इंडिया और दिल्ली की Namascray Experience ने ‘Cray’Ark’ नाम से एक प्रोग्राम भी आयोजित था। 
    • सूत्रों ने बताया कि एनसीबी के निशाने पर आयोजक भी हैं और जल्द ही उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

    क्या-क्या होने वाला था शिप पर ! 

    • इसमें पहले दिन क्रूज पर मियामी स्थित डीजे स्टेन कोलेव के साथ-साथ डीजे बुल्जआई, ब्राउनकोट और दीपेश शर्मा की म्यूजिकल परफॉर्मेंस होनी थी। 
    • दूसरे दिन दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक, फैशन टीवी ने पूल पार्टी (Pool Party) का आयोजन कर रखा था किया था। इसके दौरान पूल आइवरी कोस्ट के डीजे राउल के भारतीय डीजी कोहरा और मोरक्कन कलाकार कायजा के साथ परफॉर्म करने वाले थे। 
    • इसके बाद रात 8 बजे के बाद FTV मेहमानों के लिए शैंपेन ऑल-ब्लैक पार्टी का आयोजन भी करने वाला था। 
    • वहीं रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक HOSH स्पेस मोशन और बाकी कलाकार एक इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रोग्राम परफॉर्म करने वाले थे। 
    • इसके बाद तीसरे दिन यानी 4 अक्टूबर की सुबह 10 बजे इस शिप वापस मुंबई लौट जाना था।

    NCB के रडार पर बड़ी मछलियां 

    इधर सूत्रों के मुताबिक NCB के निशाने पर आयोजक भी हैं और जल्द ही अब उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक एक बॉलीवुड स्टार के बेटे से भी इस सिलसिले में पूछताछ हो रही है। वहीं अब इस मामले के सामने आने के बाद इसके बाद कई विदेशी नागरिकों समेत और दूसरे इवेंट ऑर्गेनाइजर भी NCB के रडार पर आ गए हैं।